वार्न की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट एकादश में तेंडुलकर और गांगुली

वार्न की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट एकादश में तेंडुलकर और गांगुलीमेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को चौथे नंबर के बल्लेबाज, जबकि सौरभ गांगुली को कप्तान के रूप में अपनी भारतीय टेस्ट एकादश में शामिल किया है. वार्न अपने फेसबुक पेज पर विभिन्न देशों की अपनी टेस्ट एकादश का चयन […]

वार्न की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट एकादश में तेंडुलकर और गांगुलीमेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न ने दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को चौथे नंबर के बल्लेबाज, जबकि सौरभ गांगुली को कप्तान के रूप में अपनी भारतीय टेस्ट एकादश में शामिल किया है. वार्न अपने फेसबुक पेज पर विभिन्न देशों की अपनी टेस्ट एकादश का चयन कर रहे हैं. इस बार भारत का नंबर था. चयन का मानदंड यह है कि वार्न ने चयनित खिलाड़ियों के खिलाफ जरूर मैच खेला हो. इसमें कोई हैरानीवाली बात नहीं रही कि वार्न ने नंबर चार बल्लेबाज के रूप में विश्व में सर्वाधिक रन बनाने वाले तेंडुलकर को चुना है. पारी का आगाज करने का जिम्मा वीरेंद्र सेहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू को सौंपा गया है. उनके बाद भरोसेमंद राहुल द्रविड़ को तीसरे नंबर का बल्लेबाज बनाया गया है. अपने कैरियर में 200 टेस्ट मैचों में 51 शतकों की मदद से 15,921 रन बनानेवाले तेंडुलकर का चयन तो तय था, लेकिन वार्न ने कहा कि छठे नंबर के बल्लेबाज के रूप में मोहम्मद अजहरुद्दीन और वीवीएस लक्ष्मण में से किसी एक का चयन करने को लेकर वह असमंजस में थे. वार्न ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘मैंने जितनी टीमों का चयन किया उनमें यह सबसे मुश्किल थी क्योंकि मैं कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों जैसे दिलीप वेंगसरकर, संजय मांजरेकर, रवि शास्त्री, मनोज प्रभाकर के खिलाफ भी खेला जो अपने कैरियर के अवसान पर थे. इसी तरह से जहीर खान जैसा वर्तमान खिलाड़ी है.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने जो भारतीय टीम चुनी है वह बहुत मजबूत है ओर उसके खिलाफ खेलना आसान नही है. मुझे जिस बल्लेबाजी स्थान के लिए सबसे अधिक माथापच्ची करनी पड़ी वह नंबर छह स्थान था, जिसमें मुझे अपने दोस्त वीवीएस या अजहरुद्दीन में से किसी एक को रखना था.’ वार्न ने कहा कि असमंजस की स्थिति के कारण उन्होंने भारत की 12 सदस्यीय टीम का चयन किया. उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैंने 12 खिलाड़ियों का चयन किया और दिन की स्थिति को देख कर 12वें खिलाड़ी का चयन करूंगा.’ महान ऑलराउंडर कपिल देव और सीमित ओवरों की टीम के वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी वार्न की टीम में जगह बनाने में सफल रहे. धौनी ने वार्न के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है, लेकिन उन्हें आइपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले के आधार पर टीम में चुना गया. वार्न की टीम में अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा संभालेंगे. वार्न की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट एकादश इस प्रकार है: वीरेंद्र सेहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, राहुल द्रविड़, सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली (कप्तान), मोहम्मद अजहरुद्दीन, कपिल देव, महेंद्र सिंह धौनी, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जवागल श्रीनाथ, वीवीएस लक्ष्मण(12वां खिलाड़ी).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >