गोपालगंज : सिविल कोर्ट की अचानक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. कोर्ट में आने-जानेवाले लोगों की सघन जांच की गयी. सुरक्षा कर्मियों ने एक-एक लोगों पर नजर रखी. खुफिया रिपोर्ट पर शहर तक की सुरक्षा के लिए अलर्ट किया गया है. चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. आने-जानेवाले हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है.
कोर्ट में कई शातिर अपराधियों की पेशी तथा जेल से सतीश पांडेय के बाहर निकलने को लेकर पुलिस हर तरफ चौकसी बरती. कोर्ट में अधिवक्ताओं की भी जांच की गयी. खुफिया विभाग के रिपोर्ट के बाद कोर्ट में मेटल डिटेक्टर से एक-एक व्यक्ति को जांच करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी. हालांकि पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया ने इस संदर्भ में बताया कि ये पुलिस का रूटीन वर्क है.
