ढ़कोसला है महिला सुरक्षा और सुशासन की नीतीश कुमार के दावे : रामपरि मानवाधिकार-दिवस पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने किया प्रदर्शन बजट सत्र के दौरान एडवा विधान सभा के समक्ष उग्र प्रदर्शन करेगी संवाददाता, पटना नीतीश सरकार की महिला सुरक्षा आौर सुशासन का दावा खोंखला है. दावे के बावजूद बिहार में हर दिन हो रही महिला अत्याचार और यौन शोषण की घटनाएं सरकार के दावों की पोल खोल रही है. एडवा इस मामले में खामोश नहीं बैठेगी. विधान सभा के बजट सत्र के दौरान एडवा विधान सभा के समक्ष उग्र प्रदर्शन करेगी. उक्त बातें गुरुवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष रामपरि ने कही. वह पटना में एडवा की सभा में बोल रही थी. एडवा ने आज मानवाधिकार-दिवस पर प्रदर्शन जुलूस भी नकाला. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिर्फ एक वर्ष में मानवाधिकार हनन के 5674 मामले दर्ज हुए हैं, फिर भी सरकार महिला सुरक्षा और सुशासन का दावा कर रही है. बिहार में महिलाओं को डायन बता कर और दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है. मानवाधिकार का हनन करने के मामले में बिहार पुलिस भी पीछे नहीं है. उसके खिलाफ भी दो हजार मामले दर्ज हुए हैं. एडवा नेत्री यशोदा देवी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिला वोटों का प्रतिशत बढ़ने से सीएम गद्गद हैं. इस नाम पर उन्होंने एक अप्रैस से शराब बंदी की घोषणा तो कर दी, किंतु महिलाओं व बच्चियों पर हो रहे अत्याचार रोकने के मोरचे पर वे कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं. समस्तीपुर के विभूतिपुर में युगल प्रेमियों को अपराधियों ने मार कर पेड़ पर टांग दिया. सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में बड़े पैमाने पर गरीब घर की लड़कियों की देह व्यापार के नाम पर खरीद-फरोख्त हो रही है. पुलिस प्रशासन ने इस मामले में मौन साध रखा है. सभा को एडवा की प्रजा कुमारी, अंजू कुमारी, अनीता कुमारी और माकपा पटना के जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया. (नोट: खबर दोबारा पढ़ी गयी है)
ढ़कोसला है महिला सुरक्षा और सुशासन की नीतीश कुमार के दावे : रामपरि
ढ़कोसला है महिला सुरक्षा और सुशासन की नीतीश कुमार के दावे : रामपरि मानवाधिकार-दिवस पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने किया प्रदर्शन बजट सत्र के दौरान एडवा विधान सभा के समक्ष उग्र प्रदर्शन करेगी संवाददाता, पटना नीतीश सरकार की महिला सुरक्षा आौर सुशासन का दावा खोंखला है. दावे के बावजूद बिहार में हर दिन […]
