प्रभारी मंत्री बनने पर राजद में खुशी

प्रभारी मंत्री बनने पर राजद में खुशी हथुआ. कला संस्कृती मंत्री शिवचंद्र राम को जिले के प्रभारी मंत्री बनाये जाने से युवा राजद में खुशी की लहर है. प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप देव व जिला महासचिव नर्वदेश्वर मिश्र ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बधाई दी है. उन्होंने बताया कि शिवचंद्र […]

प्रभारी मंत्री बनने पर राजद में खुशी हथुआ. कला संस्कृती मंत्री शिवचंद्र राम को जिले के प्रभारी मंत्री बनाये जाने से युवा राजद में खुशी की लहर है. प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप देव व जिला महासचिव नर्वदेश्वर मिश्र ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बधाई दी है. उन्होंने बताया कि शिवचंद्र राम को प्रभारी मंत्री बनने से जिले में विकास कार्यों में गति आयेगी. शिवचंद्र राम एक कुशल नेतृत्व छमता वाले राजनेता हैं. उन्होंने बताया कि जिले में गरीबों, दलितों, पिछड़ों तथा सवर्ण जाति के गरीबों का खास ख्याल रखा जायेगा. जिले के भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रखंड स्तर पर प्रमाणपत्र बनवाने में हो रही धांधली बरदाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर राम एकबाल यादव, अरविंद यादव, पिंटू पांडेय, हेलालुद्दीन अंसारी, रमेश साह, विंदेश्वरी ठाकुर, बलिस्टर यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >