खिलवाड़:नर्सिंग होम में नर्स व कंपाउंडर कर रहे थे मरीजों का इलाज नर्सिंग होम व जांच घरों में छापा कहीं डॉक्टर फरार, तो कहीं डिग्री पर सवालकदम-कदम पर मिले सेहत के सौदागर बीडीओ ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटमछापेमारी से दवा दुकानदार और नर्सिग होम संचालकों में हड़कंप फोटो-15 नर्सिग होम में छापेमारी करते अधिकारीमरीजों की जान से खिलवाड़ कैसे किया जाता था, इसका खुलासा बुधवार को हो गया है. यह सिर्फ सिधवलिया प्रखंड में ही नहीं, बल्कि जिले के सभी छोटे-बड़े बाजारों में है. सेहत के सौदागर पग-पग पर जान के साथ खेल रहे हैं. ग्रामीण इलाके के भोले-भाले लोगों को ये अपना शिकार बना कर करोड़पति बन रहे हैं. संवाददाता, सिधवलिया/महम्मदपुर स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने और फर्जीवाड़े के धंधे पर रोक लगाने के लिए बुधवार को अधिकारियों की टीम ने विभिन्न नर्सिंग होम और जांचघरों पर छापेमारी की. इस दौरान छापेमारी टीम को कहीं डॉक्टर फरार मिले, तो कहीं डिग्री और पंजीयन पर भी सवाल खड़ा हुआ. कदम-कदम पर सेहत के सौदागर पाये गये. बीडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में महम्मदपुर के सोनालिका तिवारी क्लिनिक, पुष्पा हॉस्पिटल, राहुल हॉस्पिटल तथा सिधवलिया के जगदंबा जांचघर पर छापेमारी की गयी. इस दौरान डॉक्टर सोनालिका तिवारी गायब मिलीं. यहां नर्स और कंपाउंडर इलाज कर रहे थे. पुष्पा हॉस्पिटल और राहुल हॉस्पिटल में भी डॉक्टर फरार थे. यहां मरीज तो थे, लेकिन इलाज कंपाउंडर कर रहे थे. जांच के दौरान व्यापक पैमाने पर गड़बड़ियां पायी गयीं. सोनालिका तिवारी क्लिनिक डॉ सोनालिका तिवारी द्वारा, पुष्पा हॉस्पिटल डॉ आरके सिंह और राहुल हॉस्पिटल डॉ राहुल कुमार द्वारा संचालित होता है. यहां डॉक्टर के पंजीयन और नर्सिंग होम के पंजीयन संबंधी कोई कागजात नहीं पाये गये. बीडीओ ने तीनों डॉक्टरों से 24 घंटे के भीतर सर्टिफिकेट और पंजीयन संबंधी कागजात प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम दिया है. वहीं, जगदंबा जांचघर की जांच पर भी अधिकारियों ने सवाल उठाते हुए पूरी व्यवस्था को प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताया है. जांच टीम में चिकित्सा प्रभारी डॉ पीएन राम, एसआइ श्यामलाल राम उपस्थित थे. क्या कहते हैं बीडीओस्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने और स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर चल रहे फर्जी धंधे पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की गयी है. जांच अभियान जारी रहेगा. पकड़े गये क्लिनिकों को कागजात दिखाने का अल्टीमेटम दिया गया है. गड़बड़ी पाये जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.दिनेश कुमार, बीडीओ, सिधवलिया बरौली के दवा व्यवसायी को भेजा गया जेलबरौली. अवैध ढंग से दुकान चलाने और सरकारी दवा बेचने के आरोप में गिरफ्तार दवा दुकानदार को बरौली पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. बता दें कि मंगलवार को डीआइ संजय कुमार पासवान, बीडीओ कुमार प्रषांत के नेतृत्व में बिसुनपुरा बाजार स्थित सर्वजीत कुमार बसु की दवा दुकान में जांच टीम द्वारा छापामारी करने पर सरकारी दवा तथा एक्सपायर दवा के साथ-साथ वैसी दवाइयां भी पायी गयी थीं, जिन्हें बेचने पर पाबंदी है. दुकान का निबंधन भी नहीं हुआ है. वहीं, छापेमारी के दौरान मकान मालिक सकोल साह फरार हो गया. डीआइ के आवेदन पर ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार दवा व्यवसायी को जेल दिया.
नर्सिंग होम व जांच घरों में छापा
खिलवाड़:नर्सिंग होम में नर्स व कंपाउंडर कर रहे थे मरीजों का इलाज नर्सिंग होम व जांच घरों में छापा कहीं डॉक्टर फरार, तो कहीं डिग्री पर सवालकदम-कदम पर मिले सेहत के सौदागर बीडीओ ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटमछापेमारी से दवा दुकानदार और नर्सिग होम संचालकों में हड़कंप फोटो-15 नर्सिग होम में छापेमारी करते अधिकारीमरीजों […]
