अल्पसंख्यकों के विकास के लिए होगा वक्फ विकास निगम का गठन: अब्दुल गफूर अवैध कब्जे से मुक्त होगी 13 जिलों में शोगरा वफ्फ बोर्ड की जमीन, सालाना 10 करोड़ की होगी आमदनी जिलों में अल्पसंख्यक छात्रावास, मदरसा, स्कूल, अस्पताल और मार्केटों का निर्माण करायेगा वफ्फ विकास निगमसंवाददाता, पटना बिहार के अल्पसंख्यकों के विकास और उनकी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वफ्फ विकास निगम का गठन होगा. निगम के गठन की रुप-रेखा बनाने का काम अंतिम चरण में है. उक्त जानकारी बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर ने दी. उन्होंने बताया कि वफ्फ विकास निगम सूबे के सभी जिलों में अल्पसंख्यक वर्ग के लिए छात्रावास, मदरसा, स्कूल, अस्पताल और मार्केटों का निर्माण करायेगा. उन्होनें दावा किया है कि बिहार के अल्पसंख्यक समाज के हित के लिए भी कई योजनाओं पर काम होगा. बिहार में वफ्फ की संपत्ति का सही-सही ब्यौरा तैयार करने का उन्होेंने अधिकारियों को कहा है. वफ्फ की संपत्ति को अबैध कब्जे के मुक्ति दिलाने का भी विभाग विशेष अभियान चलायेगा. उन्होंने बताया कि बिहार के 13 जिलों में शोगरा वफ्फ बोर्ड की अकूत जमीन व संपत्ति है. फिलहाल शोगरा वफ्फ बोर्ड से विभाग को सालाना 60 लाख रुपये की आय हो रही है. विभागीय अधिकारी शोगरा वफ्फ बोर्ड की संपत्ति व जमीन आदि को अवैध कब्जे से मुक्त करायेगा. विभागीय अधिकारियों को शोगरा वफ्फ बोर्ड की संपत्ति और जमीन-मकानों का पूरा ब्यौरा तैयार करने को कहा गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद शोगरा वफ्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने का अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि अवैध कब्जा से मुक्त होने पर शोगरा वफ्फ वोर्ड से कम-से-कम सालाना 10 करोड़ की आय होगी.
अल्पसंख्यकों के विकास के लिए होगा वक्फ विकास निगम का गठन: अब्दुल गफूर
अल्पसंख्यकों के विकास के लिए होगा वक्फ विकास निगम का गठन: अब्दुल गफूर अवैध कब्जे से मुक्त होगी 13 जिलों में शोगरा वफ्फ बोर्ड की जमीन, सालाना 10 करोड़ की होगी आमदनी जिलों में अल्पसंख्यक छात्रावास, मदरसा, स्कूल, अस्पताल और मार्केटों का निर्माण करायेगा वफ्फ विकास निगमसंवाददाता, पटना बिहार के अल्पसंख्यकों के विकास और उनकी […]
