80 लाख का बिका कृषि यंत्र व उपादान

80 लाख का बिका कृषि यंत्र व उपादान दो दिवसीय कृषि मेले का हुआ समापनफोटो-11,12गोपालगंज. मिंज स्टेडियम में दो दिवसीय कृषि मेले का समापन बुधवार को हो गया. दो दिनों में 80 लाख रुपये के कृषि यंत्र और उपादान की बिक्री हुई. मेले में 52 दुकानों के स्टाल लगे थे. बिक्री और किसानों की भीड़ […]

80 लाख का बिका कृषि यंत्र व उपादान दो दिवसीय कृषि मेले का हुआ समापनफोटो-11,12गोपालगंज. मिंज स्टेडियम में दो दिवसीय कृषि मेले का समापन बुधवार को हो गया. दो दिनों में 80 लाख रुपये के कृषि यंत्र और उपादान की बिक्री हुई. मेले में 52 दुकानों के स्टाल लगे थे. बिक्री और किसानों की भीड़ के मामले में कृषि विभाग का लक्ष्य फिसड्डी रहा. ध्यान रहे कि रबी अभियान के तहत कृषि विभाग को केवल कृषि यंत्र पर 4.81 करोड़ रुपये का अनुदान देने का लक्ष्य प्राप्त है. दो दिनों तक चले इस मेले में दुकानदारों ने प्रर्दशनी तो लगायी, पर किसानों के कम आने के कारण बिक्री कम रही. इस बार मेले में सबसे ज्यादा बिक्री पंपसेट की रही. क्या कहता है विभागयह पहला मेला था. पुराने आवेदक अपना विचार बदल चुके हैं. इस बार बाहर से भी यंत्र खरीदने की छूट है. लक्ष्य की पूर्ति हर हाल में होगी. नये किसानों ने भी बड़े पैमाने पर आवेदन किये हैं. अभी किसान बोआई में लगे हैं. फिर भी मेले में भीड़ तथा बिक्री अच्छी रही.डाॅ वेदनारायण सिंह, डीएओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >