बिजली के लिए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

बिजली के लिए ग्रामीणों ने जाम की सड़क फोटो -10विजयीपुर. बुधवार को बिजली की मांग को लेकर विजयीपुर पूरी तरह आंदोलित रहा. सुबह से ही ग्रामीणों ने माले कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जजबलिया चौराहे के पास सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया. इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के विरुद्ध जम […]

बिजली के लिए ग्रामीणों ने जाम की सड़क फोटो -10विजयीपुर. बुधवार को बिजली की मांग को लेकर विजयीपुर पूरी तरह आंदोलित रहा. सुबह से ही ग्रामीणों ने माले कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जजबलिया चौराहे के पास सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया. इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. बाद में काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने सड़क जाम को हटवाया. बताया जाता है कि विजयीपुर प्रखंड के कई ऐसे गांव हैं, जहां के लोग बिजली से वंचित हैं. कई गांवों में महीनों पूर्व बिजली के लिए खंभे तो गाड़ दिये गये, लेकिन तार नहीं लगा है. हरपुर गांव में आजादी के बाद से आज तक बिजली नहीं पहुंची है. इन मामले को लेकर ग्रामीणों ने माले नेता जितेंद्र पासवान के नेतृत्व में जजवलिया के पास विजयीपुर-पगरा मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही सीओ चंदन कुमार, बीडीओ सतीश कुमार, अवर निरीक्षक राम विनय कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे. बाद में पहुंचे विभाग के ठेकेदार ने बुधवार से ही काम शुरू करने का आश्वासन दिया. इसके बाद सड़क जाम को हटाया जा सका. मौके पर माले नेता श्रीराम सिंह कुशवाहा, विरेंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, अनिल राम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >