बीसीसीआइ को दो साल में 332 करोड़ मिलेंगे : शाह

बीसीसीआइ को दो साल में 332 करोड़ मिलेंगे : शाहनयी दिल्ली. बीसीसीआइ को इंडियन प्रीमियर लीग में इंटेक्स मोबाइल्स और संजीव गोयनका के न्यू राइजिंग की दो टीमें शामिल करने के बाद अगले दो साल में लगभग 332 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है. बीसीसीआइ के सीनियर अधिकारी और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के […]

बीसीसीआइ को दो साल में 332 करोड़ मिलेंगे : शाहनयी दिल्ली. बीसीसीआइ को इंडियन प्रीमियर लीग में इंटेक्स मोबाइल्स और संजीव गोयनका के न्यू राइजिंग की दो टीमें शामिल करने के बाद अगले दो साल में लगभग 332 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है. बीसीसीआइ के सीनियर अधिकारी और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के प्रमुख निरंजन शाह ने राजकोट के आइपीएल में शामिल होने पर खुशी जतायी. उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि राजकोट अब आइपीएल टीम होगी.’ उन्होंने बताया कि बीसीसीआइ को कैसे इससे 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होगी. उन्होंने कहा, ‘इन दोनों टीमों ने कहा है कि उन्हें हर साल फ्रेंचाइजी के लिए बने 70 करोड़ के केंद्रीय राजस्व पूल में से कुछ नहीं चाहिये, बल्कि वे बोर्ड को 16 और 10 करोड रुपये सालाना देने को तैयार हैं यानी एक साल में 166 करोड़ और दो साल में यह 332 करोड़ रुपये हो जायेंगे.’ इंटेक्स मोबाइल्स के निदेशक केशव बंसल ने कहा, ‘राजकोट में हमारा मजबूत बेस है. यह हालांकि व्यवसाय नहीं बल्कि खेल के लिए जुनून है, जिसकी वजह से मैंने बोली लगायी.’ यह पूछने पर कि क्या वह दो साल के बाद भी लीग में बने रहना चाहेंगे, उन्होंने कहा, ‘यह फैसला बीसीसीआइ को लेना है. हमें तो खुशी होगी अगर लीग में 10 टीमें खेलें.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >