ह्यकोंकाकाफह्ण को चलायेगी समिति

‘कोंकाकाफ’ को चलायेगी समितिमियामी. उत्तर और मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल (कोंकाकाफ) ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे होने के कारण कहा कि वह निवृतमान अल्फ्रेडो हेविट के निलंबन के बाद तुरंत नया अध्यक्ष नियुक्त नहीं करेगी. कोंकाकाफ ने एक बयान में कहा कि अगले साल मई में होनेवाले चुनाव तक कार्यकारी समिति उसका संचालन […]

‘कोंकाकाफ’ को चलायेगी समितिमियामी. उत्तर और मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल (कोंकाकाफ) ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे होने के कारण कहा कि वह निवृतमान अल्फ्रेडो हेविट के निलंबन के बाद तुरंत नया अध्यक्ष नियुक्त नहीं करेगी. कोंकाकाफ ने एक बयान में कहा कि अगले साल मई में होनेवाले चुनाव तक कार्यकारी समिति उसका संचालन करेगी. कोंकाकाफ ने एक बयान में कहा, ‘परिसंघ की कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि अभी तुरंत अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की जायेगी और कार्यकारी समिति के सदस्य नये चुनाव होने तक परिसंघ का संचालन करेंगे.’ हेविट को पिछले सप्ताह अमेरिकी कानून विभाग द्वारा आरोप लगाये जाने के बाद निलंबित किया गया था. उनकी जगह नये अध्यक्ष का चुनाव 12 मई, 2016 को मेक्सिको सिटी में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >