पंजाब से भटके युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

पंजाब से भटके युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया बैकुंठपुर. पंजाब के भटिंडा से चला युवक भटक कर बनौरा दियारा क्षेत्र में मिला. अनहोनी से बचाने के ख्याल से अपने फर्ज को अदा किया गांव के चौकीदार ने. युवक को लेकर थाने पर आया. पूछने पर उसने अपना नाम सोनु कुमार बताया. मानिसक विक्षिप्त […]

पंजाब से भटके युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया बैकुंठपुर. पंजाब के भटिंडा से चला युवक भटक कर बनौरा दियारा क्षेत्र में मिला. अनहोनी से बचाने के ख्याल से अपने फर्ज को अदा किया गांव के चौकीदार ने. युवक को लेकर थाने पर आया. पूछने पर उसने अपना नाम सोनु कुमार बताया. मानिसक विक्षिप्त के कारण वह अपना घर गोपालगंज, थावे, बड़कागांव, सासामुसा व रेवतीथ का नाम लेने लगा. काफी पड़ताल के बाद फोन से भटिंडा एक होटल में काम कर रहे उसके पिता योगेंद्र साह से बात हो सकी. उसके बताये मुताबिक रेवतीथ से हरिकेष साह, बड़कागांव से लालजी साह आदि ने आकर उसकी पहचान की. एक सप्ताह से लापता पंजाब से भटके युवक को पुलिस ने परिजनों से मिला कर फिर उसके माता से बात करायी. युवक मूलत: इसी जिले के सासामुसा पोखिरभंडा गांव का निवासी है.सर्पदंश से पांच लोग अचेत, पीएचसी में भरतीबैकुंठपुर. पीएचसी में सर्पदंश से अचेत पांच लोगों को भरती कराया गया है. विभिन्न गांवों में सर्पदंश की घटना में पीड़ित लोगों में कतालपुर के कैलाश पांडेय, अनिता देवी, गंधुआ की सुहाना खातून, मड़वा की मिंता देवी व नरवार के मुकेश महतो सहित पांच लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >