बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा: राबड़ी देवी

बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा: राबड़ी देवीसंवाददाता, पटनाराजद विधान मंडल दल की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए. बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जा की मांग वर्षों से की जा रही है. विशेष राज्य की दर्जा की मांग […]

बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा: राबड़ी देवीसंवाददाता, पटनाराजद विधान मंडल दल की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए. बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जा की मांग वर्षों से की जा रही है. विशेष राज्य की दर्जा की मांग का हम समर्थन करते हैं. वे विधान परिषद की दूसरी पाली में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस में भाग ले रही थीं. उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में महागंठबंधन को अपार बहुमत मिलने की चर्चा की है. इसके लिए हम अपने दल की ओर से उन्हें धन्यवाद देते हैं और बिहार की जनता का नमन करते हैं. इस जीत से बिहार में सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष सरकार बनी है. वर्तमान सरकार आम लोगों के लिए काम करेगी. बिहार का चहुंमुखी विकास होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >