मार्च तक पूरा हो जायेगा राजेंद्र पुल का मरम्मत कार्य

मार्च तक पूरा हो जायेगा राजेंद्र पुल का मरम्मत कार्यविधि संवाददाता, पटना पटना उच्च न्यायालय में केंद्र और राज्य सरकार ने कहा है कि अगले साल मार्च तक मोकामा के राजेंद्र पुल का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जायेगा. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी और न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह की कोर्ट में नेशनल हाइवे […]

मार्च तक पूरा हो जायेगा राजेंद्र पुल का मरम्मत कार्यविधि संवाददाता, पटना पटना उच्च न्यायालय में केंद्र और राज्य सरकार ने कहा है कि अगले साल मार्च तक मोकामा के राजेंद्र पुल का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जायेगा. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी और न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह की कोर्ट में नेशनल हाइवे अथार्टी आफ इंडिया की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मरम्मत कार्य के लिए पांच सौ करोड़ रुपये उपलब्ध कराये गये हैं. तीन महीने में सारे कार्य पूरे कर लिये जायेंगे. राजेंद्र पुल उत्तर बिहार के लिए लाइफ लाइन माना जाता है. इसकी मरम्मत को लेकर पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गयी है. फिलहाल इस पुल से भारी वाहनों कके आवाजाही पर प्रतिबंध है.पर्यटन कर्मियों की सेवा स्थायी को लेकर सरकार से मांगा जवाबविधि संवाददाता, पटना पटना उच्च न्यायालय ने राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में विकास के रास्ते तलाशने के साथ ही पर्यटन निगम के कर्मियों की सेवा स्थायी पर सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब देने को कहा. न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी की कोर्ट ने कहा कि एक ओर सरकार पर्यटन को बढावा देने की घोषणा कर रही है. वहीं, यहां नियुक्त कर्मियों की सेवा को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है. कोर्ट ने कहा कि गरीब की सरकार बनी है तो गरीबों का काम भी होना चाहिए. कोर्ट ने सरकार को इस संबंध में छह जनवरी को सुनवाई निर्धारित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >