पंचायत चुनाव को ले मतदाता सूची तैयार करने का प्रशक्षिण आज से

पंचायत चुनाव को ले मतदाता सूची तैयार करने का प्रशिक्षण आज से संवाददाता,पटनाअप्रैल में होनेवाले पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने विधानसभा की मतदाता सूची को तोड़ कर वार्ड के आधार पर तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. आयोग जिला पंचायतीराज पदाधिकारों का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार […]

पंचायत चुनाव को ले मतदाता सूची तैयार करने का प्रशिक्षण आज से संवाददाता,पटनाअप्रैल में होनेवाले पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने विधानसभा की मतदाता सूची को तोड़ कर वार्ड के आधार पर तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. आयोग जिला पंचायतीराज पदाधिकारों का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से आरंभ करेगा. आयोग द्वारा राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार मतदाता सूची को तोड़कर पंचायत के वार्ड के आधार पर तैयार कराया जायेगा. इसमें पंचायत के करीब एक लाख 15 वार्डों के लिए मतदाता सूची तैयार करायी जा रही है. इस सूची के आधार पर ही वार्ड सदस्य व पंचों का चुनाव कराया जाता है. इसको लेकर मंगलवार से जिला पंचायतीराज पदाधिकारियों को मतदाता सूची के बिखंडन के साॅफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जायेगा. पहले चरण में सारण प्रमंडल, तिरहुत प्रमंडल, दरभंगा प्रमंडल, कोसी प्रमंडल व पूर्णिया प्रमंडल के जिलों के जिला पंचायतीराज पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. बुधवार को पटना प्रमंडल, मगध प्रमंडल, भागलपुर प्रमंडल और मुंगेर प्रमंडल के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >