सीवान के रहनेवाले डॉक्टर से मांगी दस लाख की रंगदारी

सीवान के रहनेवाले डॉक्टर से मांगी दस लाख की रंगदारीबरौली. बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य के डॉ देवकांत से अपराधियों ने फोन पर दस लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी की राशि नहीं देने पर अपराधियों ने तीन साल की बेटी को अगवा करने की धमकी दी है. चिकत्सिक ने बरौली थाने में शिकायत दर्ज करायी है. […]

सीवान के रहनेवाले डॉक्टर से मांगी दस लाख की रंगदारीबरौली. बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य के डॉ देवकांत से अपराधियों ने फोन पर दस लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी की राशि नहीं देने पर अपराधियों ने तीन साल की बेटी को अगवा करने की धमकी दी है. चिकत्सिक ने बरौली थाने में शिकायत दर्ज करायी है. सीवान जिले के कागजी मुहल्ले के रहनेवाले डॉ देवकांत बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो साल से कार्यरत हैं. रविवार को अपराधियों ने मोबाइल पर 7261077659 नंबर से पहले मिस कॉल किया. बाद में करीब 25 बार से अधिक फोन कर दस लाख की रंगदारी राशि की मांग की गयी. रंगदारी देने से इनकार करने पर उनकी तीन साल की बेटी को अगवा कर लिये जाने की धमकी दी गयी. चिकत्सिक ने बताया कि अपराधियों ने रंगदारी मांगने की शिकायत पुलिस से करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. उधर, घटना को लेकर चिकत्सिक के बयान पर बरौली के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक चिकत्सिक को धमकी मिलने के बाद मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखा गया है. रंगदारी मांगनेवाले अपराधियों की तलाश में जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >