रामपुर में हिंसक झड़प, छह लोग घायल

रामपुर में हिंसक झड़प, छह लोग घायल गोपालगंज. कुचायकोट थाने के रामपुर भैंसही गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया. इस मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों से घायलों […]

रामपुर में हिंसक झड़प, छह लोग घायल गोपालगंज. कुचायकोट थाने के रामपुर भैंसही गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया. इस मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों से घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. घायल महंथ यादव ने मारपीट कर घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया. वहीं, दूसरे पक्ष के विक्रमा यादव ने परिजनों के साथ मारपीट कर लूटपाट किये जाने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >