आईएस का दावा, उसने की अदन के गर्वनर की हत्या

आईएस का दावा, उसने की अदन के गर्वनर की हत्या अदन. खूंखार आतंकवादी संगठन आईएस ने यमन के अदन शहर में आज हुए एक कार बम हमले की जिम्मेदारी का दावा किया है जिसमें अदन के गवर्नर मारे गये. काफी समय से लंबित शांति वार्ता के लिए दबाव बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत […]

आईएस का दावा, उसने की अदन के गर्वनर की हत्या अदन. खूंखार आतंकवादी संगठन आईएस ने यमन के अदन शहर में आज हुए एक कार बम हमले की जिम्मेदारी का दावा किया है जिसमें अदन के गवर्नर मारे गये. काफी समय से लंबित शांति वार्ता के लिए दबाव बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत के दौरे के ठीक एक दिन बाद कार यह घटना हुई है. जिहादी समूह ने ट्विटर के जरिये यह दावा किया कि इस विस्फोट के पीछे उनका संगठन था. अदन के तवाही इलाके में गवर्नर जफर साद के काफिले को निशाने पर लेकर यह विस्फोट किया गया. इसमें साद और उनके आठ अंगरक्षकों की मृत्यु हो गयी. आधिकारिक समाचार एजेंसी सबा के हवाले से अदन के सुरक्षा प्रमुख जनरल मोहम्मद मुस्साद ने साद और उनके आठ अंगरक्षकों की मृत्यु की पुष्टि की है. साद को हाल में गर्वनर नियुक्त किया गया था और उन्हें राष्ट्रपति अबेद्राबो मंसूर हादी का करीबी समझा जाता था. तवाही हाल के महीनों में जेहादियों का गढ़ बन गया है. अलकायदा के आतंकियों ने शहर में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >