दाऊद के होटल दल्लिी जायका के लिए मनोज लगायेंगे बोली

दाऊद के होटल दिल्ली जायका के लिए मनोज लगायेंगे बोलीऑनलाइन आवेदन जमा करा कर नौ की नीलामी में भाग लेने की तैयारीफोटो नं0– 01 मनोज कुमारशेखपुरा. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के होटल दिल्ली जायका की नीलामी में बोली लगाने के लिए शेखपुरा के संवेदक मनोज कुमार ने ऑनलाइन आवेदन जमा कराया है. जिले के कामता […]

दाऊद के होटल दिल्ली जायका के लिए मनोज लगायेंगे बोलीऑनलाइन आवेदन जमा करा कर नौ की नीलामी में भाग लेने की तैयारीफोटो नं0– 01 मनोज कुमारशेखपुरा. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के होटल दिल्ली जायका की नीलामी में बोली लगाने के लिए शेखपुरा के संवेदक मनोज कुमार ने ऑनलाइन आवेदन जमा कराया है. जिले के कामता गांव निवासी संवेदक मनोज कुमार ने बताया कि पांच दिसंबर शनिवार को ही उन्होंने विधिवत ऑनलाइन आवेदन किया. इसके बाद नौ दिसंबर को आयोजित होनेवाली नीलामी में बोली लगायी जायेगी. रौनक अफरोज होटल का नया नामकरण दिल्ली जायका किया गया है. बोली लगाने के लिए इसकी प्रारंभिक राशि 30 लाख की है. होटल की नीलामी को लेकर बोली लगाने के आवेदन के साथ संवेदक मनोज ने बिहार सरकार के उच्च अधिकारियों को भी लिखित सूचना भेजने की जानकारी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >