छात्राओं को अगवा कर बनाया अश्लील वीडियो

छात्राओं को अगवा कर बनाया अश्लील वीडियो गोपालगंज. उचकागांव थाने के श्यामपुर और पेनुला गांवों से अपहृत दोनों छात्राओं को पुलिस ने बरामद कर लिया है. शनिवार को दोनों छात्राओं को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कराया गया. छात्राओं ने प्रेम प्रसंग में अगवा करने के बाद लखनऊ ले जाकर अश्लील वीडियो बनाने की […]

छात्राओं को अगवा कर बनाया अश्लील वीडियो गोपालगंज. उचकागांव थाने के श्यामपुर और पेनुला गांवों से अपहृत दोनों छात्राओं को पुलिस ने बरामद कर लिया है. शनिवार को दोनों छात्राओं को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कराया गया. छात्राओं ने प्रेम प्रसंग में अगवा करने के बाद लखनऊ ले जाकर अश्लील वीडियो बनाने की बात कही है. पेनलु गांव की छात्रा का अपहरण छह दिन पूर्व स्कूल जाने के दौरान किया गया था. अपहरण के पहले युवक ने प्रेम प्रसंग में शादी करने का झांसा दिया था. साथ जीने-मरने की कसमें खा कर उसे अपने पास बुलाया. बाद में नशा खिला कर बेहोश करने के बाद लखनऊ लेकर गया, जहां पर उसे बंधक बना कर रखा गया. इस दौरान शारीरिक संबंध बना कर वीडियो बनाया. इसके बाद ब्लैक मेल करने को कहा. छात्रा उसके चंगुल से भाग कर घर पहुंच गयी. उधर, श्यामपुर गांव की छात्रा के साथ भी ऐसा ही हुआ. शादी का झांसा देकर बुलाया गया. नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश करने के बाद लखनऊ में अपहर्ता लेकर गये, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. पुलिस ने छात्राओं का बयान होने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. छात्राओं ने न्यायालय में बयान देने के बाद आरोपित युवकों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >