कैंडल जला बाबा साहब को किया नमन

कैंडल जला बाबा साहब को किया नमन परिनिर्वाण दिवस पर बसपा ने किया कार्यक्रम फोटो न. 18 संवाददाता, गोपालगंज भारतरत्न भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के जयंती परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडल जला बसपा कार्यकर्ताओं ने नमन किया. शहर के आंबेडकर चौक पर जिलाध्यक्ष रवि रंजन के नेतृत्व में […]

कैंडल जला बाबा साहब को किया नमन परिनिर्वाण दिवस पर बसपा ने किया कार्यक्रम फोटो न. 18 संवाददाता, गोपालगंज भारतरत्न भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के जयंती परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडल जला बसपा कार्यकर्ताओं ने नमन किया. शहर के आंबेडकर चौक पर जिलाध्यक्ष रवि रंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ता आंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे, जहां कैंडल जला कर उन्हें नमन किया गया. इस मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब जो संविधान हम सबों को देकर चले गये, आज उसी संविधान से सबको को उनका हक मिल रहा है. उन्होंने कहा कि देश में हर नागरिक की ताकत है भारतीय संविधान, सबको उनसे सीख लेनी चाहिए. इस मौके पर चंद्रदीप राम, जयहिंद प्रसाद, सदमान अली, किशन कुमार, राजू यादव, मैनेजर राम आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >