अपहरण कर चले थे शादी करने, पहुंच गये जेल सिधवलिया. इश्क में पागल एक युवक ने अपने पड़ोस की युवती का अपहरण कर लिया. घर से भगाने में सफल होने के बाद वह शादी करने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने युवक के अरमान पर पानी फेर दिया. शादी के बदले युवक को जेल जाना पड़ा. दरअसल मंगोलपुर गांव के सोनू कुमार अपने पड़ोस में रहनेवाली युवती के साथ प्रेम कर बैठा. उसने प्रेम प्रसंग में उसे घर से भगा कर शादी करने की मंशा पाल ली. मौका पाकर युवक ने युवती को बुला लिया. उधर, युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई. महम्मदपुर थाने में परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने अपहृत युवती की तलाश में छापेमारी शुरू की. महम्मदपुर चौक पर दोनों मिले. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाना लायी. पूछताछ के बाद युवक को सोमवार को जेल भेज दिया गया. वहीं, युवती को मेडिकल जांच और न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
अपहरण कर चले थे शादी करने, पहुंच गये जेल
अपहरण कर चले थे शादी करने, पहुंच गये जेल सिधवलिया. इश्क में पागल एक युवक ने अपने पड़ोस की युवती का अपहरण कर लिया. घर से भगाने में सफल होने के बाद वह शादी करने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने युवक के अरमान पर पानी फेर दिया. शादी के बदले युवक को जेल जाना […]
