डीजल सब्सिडी : 3.46 करोड़ का मिला अनुदान

गोपालगंज : खरीफ के मौसम में सूखे से जूझते जिले के किसानों के लिए रबी अभियान की सफलता के लिए राज्य सरकार ने डीजल सब्सिडी का आवंटन कर दिया है. इस बार उन किसानों को भी डीजल सब्सिडी का लाभ मिलेगा जिन्होंने गेहूं की बोआई पटवन कर के की है. जिले को रबी फसल के […]

गोपालगंज : खरीफ के मौसम में सूखे से जूझते जिले के किसानों के लिए रबी अभियान की सफलता के लिए राज्य सरकार ने डीजल सब्सिडी का आवंटन कर दिया है. इस बार उन किसानों को भी डीजल सब्सिडी का लाभ मिलेगा जिन्होंने गेहूं की बोआई पटवन कर के की है.

जिले को रबी फसल के लिए डीजल सब्सिडी के रूप में तीन करोड़ 46 लाख 40 हजार रुपये का आवंटन भेजा है. गेहूं फसल के लिए तीन पटवन की सब्सिडी किसानों को मिलेगी. खेतों में नहीं है नमी इस वर्ष कम वर्षा होने के कारण खेतों में गेहूं की बोआई के लिए पर्याप्त नमी नहीं है. इसके कारण किसान पटवन करके गेहूं की बोआई कर रहे हैं. यह पहली दफा है जब किसानों को बोआई के पूर्व पटवन पर डीजल सब्सिडी प्राप्त होगी.

इसके अलावा खरीफ फसल में डीजल सब्सिडी की द्वितीय किस्त के लिए जीन किसानों ने आवेदन किया था. उनको भी सब्सिडी की राशि 31 दिसंबर के पूर्व हर हाल में भेज देनी है. इसके लिए विभाग ने काम शुरू कर दिया है. समिति करेगी प्रस्ताव पारित डीजल सब्सिडी की राशि प्राप्त करने के लिए समिति द्वारा प्रस्ताव पारित की जायेगी.

गौरतलब है कि प्रति लीटर 30 रुपये की सब्सिडी मिलनी है. पंचायत स्तर पर समिति का गठन किया जायेगा.क्या कहते हैं पदाधिकारी – फोटोखरीफ फसल की द्वितीय किस्त के भुगतान के लिए काम शुरू किया जा चुका है. रबी फसल के लिए सोमवार को सरकार द्वारा निर्देश मिला है.

निर्देश के अनुरूप किसानों को अधिक-से -अधिक लाभ मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा, ताकि किसान डीजल सब्सिडी का लाभ लेकर रबी का उत्पादन कर सके. डाॅ वेद नारायण सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >