क्रिसमस की तैयारी में जुटा मसीही समाज

क्रिसमस की तैयारी में जुटा मसीही समाज गोपालगंज. आमद के इतवार के साथ प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव अर्थात क्रिसमस डे मनाने की तैयारी शुरू हो गयी. शहर के तिरबिरवां स्थित गिरजाघरों में मसीही समाज के लोग तैयारियों में जुट गये हैं. घरों से लेकर गिरजाघरों तक साफ-सफाई, रंगाई-पुताई चल रही है. नवंबर के अंतिम […]

क्रिसमस की तैयारी में जुटा मसीही समाज गोपालगंज. आमद के इतवार के साथ प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव अर्थात क्रिसमस डे मनाने की तैयारी शुरू हो गयी. शहर के तिरबिरवां स्थित गिरजाघरों में मसीही समाज के लोग तैयारियों में जुट गये हैं. घरों से लेकर गिरजाघरों तक साफ-सफाई, रंगाई-पुताई चल रही है. नवंबर के अंतिम रविवार की रात आमद के पहले इतवार के रूप में मनाय गया. इस इतवार को मसीही समाज के लोगों द्वारा समस्त गिरजाघरों में आयोजित विशेष प्रार्थना सभाओं में प्रभु यीशु की आराधना की. यह प्रभु के दूसरे आगमन की तिथि निश्चित नहीं की गयी है. मसीही मान्यताओं के मुताबिक वह कभी भी आ सकते हैं. 25 दिसंबर को क्रिसमस धूमधाम से मनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >