संघ में सबसे ज्यादा समलैंगिकता : आजम

संघ में सबसे ज्यादा समलैंगिकता : आजमलखनऊ यूपी के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री मोहम्मद आजम खां ने संघ पर रविवार को बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक की विचारधारा में समलैंगिकता शामिल है. गेस्ट हाउस में गरीबों को कांशीराम आवास आवंटन के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए आजम खां […]

संघ में सबसे ज्यादा समलैंगिकता : आजमलखनऊ यूपी के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री मोहम्मद आजम खां ने संघ पर रविवार को बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक की विचारधारा में समलैंगिकता शामिल है. गेस्ट हाउस में गरीबों को कांशीराम आवास आवंटन के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए आजम खां ने समलैंगिकता को लेकर दिये गये अरुण जेटली के बयान पर प्रतिक्रया देते हुए संघ पर हमला बोला. आजम खां ने यहां तक कह दिया कि संघ के लोग समलैंगिक होते हैं, इसीलिए शादी नहीं करते. आजम ने निलंबित आइपीएस अमिताभ ठाकुर को बेहूदा इनसान बताया. उन्होंने कहा कि जो इनसान पुलिस सेवा में रहते हुए रामपुर आकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, उसे किसी भी तरह की पुलिस या प्रशासनिक सेवा में रहने का हक नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >