आरा में आज से भाकपा-माले की तीन दिवसीय स्टेट कमेटी की बैठक पटना. भाकपा-माले की राज्य कमेटी की तीन दिवसीय बैठक सोमवार से आरा में शुरु होगी. विधान सभा चुनाव के बाद पार्टी की स्टेट कमेटी की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक मे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टचार्य भी शामिल होंगे. विधान सभा चुनाव में वाम ब्लॉक के बैनर तले चुनाव लड़े छह वाम दलों में सिर्फ भाकपा-माले को ही सफलता मिली है. उसके तीन प्रत्याशी जीते हैं. स्टेट कमेटी का बैठक में विधान सभा चुनाव परिणमों की समीक्षा तो होगी ही, पार्टी आगे की रणनीति भी तय करेगी. कल की ही बैठक में माले अपने विधायक दल के नेता पद का चुनाव भी करेगी. राज्य कमेटी का बैठक में कमेटी के मेंबरों के अलावा कई राष्ट्रीय पदाधिकारी भी भावी कार्यक्रमों पर मंथन करेंगे.
आरा में आज से भाकपा-माले की तीन दिवसीय स्टेट कमेटी की बैठक
आरा में आज से भाकपा-माले की तीन दिवसीय स्टेट कमेटी की बैठक पटना. भाकपा-माले की राज्य कमेटी की तीन दिवसीय बैठक सोमवार से आरा में शुरु होगी. विधान सभा चुनाव के बाद पार्टी की स्टेट कमेटी की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक मे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टचार्य भी शामिल होंगे. […]
