अर्जेंटीना की टीम के बस पर पथराव करने के आरोप में तीन गिरफ्ताररायपुर. छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में आयोजित विश्व हॉकी लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल में भाग ले रही अर्जेंटीना टीम की बस पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवाओं को गिरफ्तार किया है. रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जीपी सिंह ने रविवार को यहां बताया कि राजधानी में आयोजित विश्व हॉकी लीग 2015 की प्रतिभागी अर्जेंटीना टीम के खिलाड़ियों की बस पर हुए पथराव की घटना के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को दिये बयान में तीनों आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि वे नशे की हालत में थे और घटना स्थल के पास खड़ी एक गाय को पत्थर से मार रहे थे. पत्थर छिटककर खिलाड़ियों की बस पर लगा, जिससे बस का शीशा टूट गया. गिरफ्तार आरोपियों में राजनारायण (31 वर्ष), मेघेस साहू (24 वर्ष) और गोविंद साहू (26 वर्ष) शामिल हैं. सिंह ने बताया कि आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. इन आरोपियों की मंशा खिलाड़ियों पर पथराव करने की नहीं थी, लेकिन नशे में उनके द्वारा बस को नुकसान पहुंचाया गया. खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आयी है.
अर्जेंटीना की टीम के बस पर पथराव करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
अर्जेंटीना की टीम के बस पर पथराव करने के आरोप में तीन गिरफ्ताररायपुर. छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में आयोजित विश्व हॉकी लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल में भाग ले रही अर्जेंटीना टीम की बस पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवाओं को गिरफ्तार किया है. रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जीपी सिंह ने रविवार […]
