सेविका के रक्ति पदों पर होगी बहाली

सेविका के रिक्त पदों पर होगी बहाली सभी सीडीपीओ से मांगी गयी रिपोर्ट डीएम ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम इंटरनेट से जुड़ेगा परियोजना कार्यालय संवाददाता, गोपालगंजजिले की विभिन्न परियोजनाओं में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की बहाली की जायेगी. इसको लेकर डीएम राहुल कुमार ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों से रिक्त पदों की रिपोर्ट मांगी है. […]

सेविका के रिक्त पदों पर होगी बहाली सभी सीडीपीओ से मांगी गयी रिपोर्ट डीएम ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम इंटरनेट से जुड़ेगा परियोजना कार्यालय संवाददाता, गोपालगंजजिले की विभिन्न परियोजनाओं में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की बहाली की जायेगी. इसको लेकर डीएम राहुल कुमार ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों से रिक्त पदों की रिपोर्ट मांगी है. जिले को बाल कुपोषण से मुक्ति दिलाये जाने को लेकर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में इनकी बहाली करते हुए केंद्र को सुचारु रूप से संचालित कराया जायेगा. रिक्ति की रिपोर्ट मुहैया कराये जाने को लेकर सभी सीडीपीओ को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है. सभी बाल विकास परियोजना कार्यालयों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराये जाने को लेकर भी सीडीपीओ से रिपोर्ट की मांग की गयी है, ताकि सभी परियोजना कार्यालयों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा सके. इसको लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >