लिएंडर मेरे पसंदीदा मश्रिति युगल जोड़ीदार: नवरातिलोवा

लिएंडर मेरे पसंदीदा मिश्रित युगल जोड़ीदार: नवरातिलोवानयी दिल्ली. महान टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने कई बार के ग्रैंडस्लैम विजेता भारत के लिएंडर पेस को अपना पसंदीदा मिश्रित युगल जोड़ीदार करार दिया. नवरातिलोवा ने यहां डीएलटीए स्टेडियम में प्रदर्शनी मिश्रित युगल मुकाबले से पूर्व कहा, ‘मैं जितने भी मिश्रित युगल जोड़ीदारों के साथ खेली उनमें लिएंडर […]

लिएंडर मेरे पसंदीदा मिश्रित युगल जोड़ीदार: नवरातिलोवानयी दिल्ली. महान टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने कई बार के ग्रैंडस्लैम विजेता भारत के लिएंडर पेस को अपना पसंदीदा मिश्रित युगल जोड़ीदार करार दिया. नवरातिलोवा ने यहां डीएलटीए स्टेडियम में प्रदर्शनी मिश्रित युगल मुकाबले से पूर्व कहा, ‘मैं जितने भी मिश्रित युगल जोड़ीदारों के साथ खेली उनमें लिएंडर मेरे पसंदीदा हैं.’ पेस और नवरातिलोवा ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया ओपन और विंबलडन के रूप में दो मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीते, जबकि दो में वे उप विजेता (2004 में ऑस्ट्रेलिया ओपन और 2005 में फ्रेंच ओपन) रहे. उन्होंने कहा, ‘मैं पहले भी कुछ मौकों पर दिल्ली आ चुकी हूं, लेकिन मैं यहां कभी नहीं खेली. काफी लोग हमें खेलते हुए देखने के लिए आये हैं. यह शानदार अहसास है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >