एप्रोच पथ के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

एप्रोच पथ के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन नवादा ढाले पर रोका रेलवे का निर्माण कार्य मिट्टी डाल कर निर्माण कंपनी नें सड़क को किया बाधित फोटो नं-29बरौली. मुख्य मार्ग बाधित होने और एप्रोच पथ नहीं बनाये जाने के कारण ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए रेलवे का निर्माण कार्य रोक दिया. ग्रामीणों की उग्रता […]

एप्रोच पथ के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन नवादा ढाले पर रोका रेलवे का निर्माण कार्य मिट्टी डाल कर निर्माण कंपनी नें सड़क को किया बाधित फोटो नं-29बरौली. मुख्य मार्ग बाधित होने और एप्रोच पथ नहीं बनाये जाने के कारण ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए रेलवे का निर्माण कार्य रोक दिया. ग्रामीणों की उग्रता को देखते हुए कार्य करा रहे कर्मी भाग खड़े हुए. गौरतलब है कि थावे-छपरा रेलखंड की बड़ी लाईन का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी क्रम में बरौली-मांझा पथ स्थित नवादा ढाले पर निर्माण कंपनी द्वारा बिना एप्रोच पथ बनाये मुख्य मार्ग को मिट्टी डाल कर बंद कर दिया गया, जिससे आवागमन पूर्णत: बाधित हो गया. निर्माण कंपनी की मनमानी देख नवादा, माड़नपुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने नवादा ढाले पर पहुंच कर कार्य को बंद करा दिया तथा उग्र प्रदर्शन किया. ग्रामीणों की उग्रता से निर्माण कार्य बाधित रहा. कंपनी की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश है. पूर्व में भी हो चुका है आंदोलन नवादा ढाले पर रेवले क्रॉसिंग के रूप में बनें अंडर बाइपास पुल को लेकर ग्रामीणों ने मार्च, 2015 में उग्र आंदोलन किया था. ग्रामीण यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे. उस समय रेलवे विभाग के अधिकारियों ने उनकी मांग पर युक्तिसंगत विचार कर पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अबतक इस पर कोई पहल नहीं हुई. इस बार बिना एप्रोच पथ बनाये सड़क को बाधित कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है. ऐसे में एक दर्जन गांवों के लोगों को दस किमी की लंबी दूरी तय कर मांझा और बरौली का सफर करना पड़ रहा है. यदि निर्माण कंपनी ने इस पर सुधार नहीं किया, तो लोगों का प्रदर्शन आंदोलन बन जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >