कर्मियों को पढ़ाया गया मतगणना का अंतिम पाठ

कर्मियों को पढ़ाया गया मतगणना का अंतिम पाठ गोपालगंज. रविववार को होनेवाली मतगणना को लेकर कर्मियों को अंतिम ट्रेनिंग दी गयी. प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा मतगणना कार्य में लगाये गये कर्मियों व पदाधिकारियों को अंतिम रूप से ट्रेनिंग देकर उन्हें मतगणना कार्य के लिए परिपूर्ण किया गया. मतगणना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न […]

कर्मियों को पढ़ाया गया मतगणना का अंतिम पाठ गोपालगंज. रविववार को होनेवाली मतगणना को लेकर कर्मियों को अंतिम ट्रेनिंग दी गयी. प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा मतगणना कार्य में लगाये गये कर्मियों व पदाधिकारियों को अंतिम रूप से ट्रेनिंग देकर उन्हें मतगणना कार्य के लिए परिपूर्ण किया गया. मतगणना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो इस को लेकर प्रशिक्षण कोषांग के अधिकारियों ने मतगणना कर्मियों को एक -एक बिंदु से अवगत कराया. मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना कर्मियों के द्वारा उठाये गये एक-एक सवाल का जवाब दिया गया. मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति को कुछ समझ नहीं आ रहा है, वे बार-बार पूछ कर संतुष्ट हो लें, ताकि मतगणना के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >