दीप सेवा संस्थान की कमेटी गठित गोपालगंज. दीप सेवा संस्थान के स्थानीय कार्यालय पर संस्थान के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें संस्थान की नयी कमेटी गठित की गयी. इसमें अध्यक्ष के पद पर अनिल कुमार गुप्ता, सचिव के पद पर डॉ नयन दीप, कोषाध्यक्ष के पद पर डाॅ आकांक्षा कुमारी तथा राघव कुमार गुप्ता को बनाया गया. कमेटी गठन के बाद सदस्यों की बैठक में धनवंतरी पूजा पर चर्चा की गयी. जिसमें भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के साथ अवतरण तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया. साथ ही धन्वंतरि जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से डाॅ राजन दुबे, डाॅ रितेश कुमार, डाॅ रामेश्वर प्रसाद, प्रभात दीप, डाॅ प्रमोद कुमार, डाॅ पूजा कुमारी, डाॅ कृर्ती गुप्ता उपस्थित थे.
दीप सेवा संस्थान की कमेटी गठित
दीप सेवा संस्थान की कमेटी गठित गोपालगंज. दीप सेवा संस्थान के स्थानीय कार्यालय पर संस्थान के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें संस्थान की नयी कमेटी गठित की गयी. इसमें अध्यक्ष के पद पर अनिल कुमार गुप्ता, सचिव के पद पर डॉ नयन दीप, कोषाध्यक्ष के पद पर डाॅ आकांक्षा कुमारी तथा राघव कुमार गुप्ता को […]
