डिस्पैच सेंटरों पर चुनाव सामग्री का वितरण आजसामग्री लेकर वाहन से मतदानकर्मी करेंगे प्रस्थानचुनाव खर्च का भी होगा भुगतानफोटो-12संवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव के चौथे चरण में जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक नवंबर को वोट डाले जायेंगे. इसको लेकर हर स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. चुनाव कार्य को आसान तरीके से संपन्न कराये जाने को लेकर कार्यों में 22 कोषांगों को लगाया गया है. सभी कोषांगों को अलग-अलग जिम्मेवारी भी सौंपी गयी है. रविवार को 1727 मतदान केंद्रों पर मतदान होना है. मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित कर तैयार किया गया है. डिस्पैच सेंटरों पर शुक्रवार को मतदानकर्मियों के बीच चुनाव सामग्री दी जायेगी. मतदानकर्मी मतदान कार्य के लिए मिलनेवाले खर्च का भुगतान भी डिस्पैच सेंटर से प्राप्त करेंगे. इसके लिए डिस्पैच सेंटरों पर पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी प्रथम, द्वितीय, मतदान पदाधिकारी तृतीय के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों को भी भुगतान देते हुए उन्हें कर्मियों के साथ टैग करते हुए बूथों के लिए रवाना किया जायेगा. यह हैं डिस्पैच सेंटर99 बैकुंठपुर- उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेकनिवास महम्मदपुर100 बरौली – उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरौली101 गोपालगंज- वीएम इंटर कॉलेज गोपालगंज102 कुचायकोट- आदर्श मध्य विद्यालय कुचायकोट बालक103 भोरे- गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरे104 हथुआ- गोपेश्वर महा विद्यालय हथुआक्या कहते हैं अधिकारीविधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभावार डिस्पैच सेंटर बनाये गये हैं, जहां से मतदान दल के कर्मियों को डिस्पैच सेंटर से ही सभी प्रकार की सामग्री मुहैया कराते हुए उन्हें मतदान केंद्रों पर रवाना किया जायेगा. धनंजय कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी
डस्पिैच सेंटरों पर चुनाव सामग्री का वितरण आज
डिस्पैच सेंटरों पर चुनाव सामग्री का वितरण आजसामग्री लेकर वाहन से मतदानकर्मी करेंगे प्रस्थानचुनाव खर्च का भी होगा भुगतानफोटो-12संवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव के चौथे चरण में जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक नवंबर को वोट डाले जायेंगे. इसको लेकर हर स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. चुनाव कार्य को आसान तरीके […]
