घर में घुस कर महिला से छेड़खानी
गोपालगंज : मनचले द्वारा रात्रि में पड़ोसी के घर में घुस कर महिला से छेड़खानी की है. महिला के शोर मचाने पर महिला को घायल कर फरार हो गया. महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के महिला का आरोप है कि वह बीती रात अपने घर में अकेली थी. आधी रात्रि में पड़ोसी छोटू साह उसके घर में घुस गया तथा छेड़खानी करने लगा.
पीडि़त महिला ने जब हल्ला किया, तो मनचले ने घर में रखी ईंट चला कर घायल कर दिया तथा फरार हो गया. महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
