राजद प्रत्याशी ने मांगा समर्थन गोपालगंज. राजद प्रत्याशी रेयाजुल हक राजू ने कोन्हवा तथा बसडीला पंचायतों के एक -एक गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील की. बुजुर्ग और महिलाओं से आशीर्वाद भी मांगा गया. इतना ही नहीं नीतीश कुमार के सुशासन के नाम पर वोट की अपील की गयी. इस मौके पर उनके साथ युवा राजद के अरविंद कुमार पप्पू तथा इम्तेयाज अली भुट्टो आदि मौजूद थे. बलिवन में लोजपा प्रत्याशी ने की नुक्कड़ सभासासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के बलिवन सागर बाजार में लोजपा के प्रत्याशी काली प्रसाद पांडेय ने नुक्कड़ सभा कर नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप बिहार बनाने के लिए वोट की अपील की. उनके साथ उनके पुत्र धीरज पांडेय, पूर्व मुखिया बड़कु तिवारी, रामाज्ञा यादव आदि मौजूद थे. चुनाव में हो रहा काला धन का उपयोगगोपालगंज. सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अधिवक्ता मोतीलाल ने नुक्कड़ सभा के दौरान कहा कि इस चुनाव में राजनीतिक दलों के द्वारा कालेधन का उपयोग किया जा रहा है. कालेधन को पानी की तरह बहा कर वोटरों को लुभाया जा रहा है. आयोग को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए.निर्दलीय प्रत्याशी को सिक्कों से तौला सिधवलिया. बैकुंठपुर विस क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार तथा पूर्व विधायक स्व देवदत्त राय की पत्नी मनोरमा देवी को सिधवलिया बाजार में व्यवसायियों और आम लोगों ने सिक्कों से तौला. इस मौके पर उनके पुत्र आनंद शंकर तथा प्रेम शंकर मौजूद थे. मनोरमा देवी ने इस दौरान लोगों से वोट देने की अपील की.
राजद प्रत्याशी ने मांगा समर्थन
राजद प्रत्याशी ने मांगा समर्थन गोपालगंज. राजद प्रत्याशी रेयाजुल हक राजू ने कोन्हवा तथा बसडीला पंचायतों के एक -एक गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील की. बुजुर्ग और महिलाओं से आशीर्वाद भी मांगा गया. इतना ही नहीं नीतीश कुमार के सुशासन के नाम पर वोट की अपील की गयी. इस मौके पर […]
