जो मां का नहीं हुआ, वह धरती मां का कैसे

जो मां का नहीं हुआ, वह धरती मां का कैसे कुचायकोट में पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र ने की चुनाव सभासपा के मंत्रियों ने लालू और नीतीश की खोली पोलसंवाददाता, कुचायकोटजो जन्म देनेवाली मां का नहीं हुआ, आज भी मां निहार रही है कि बेटा घर आयेगा. चाय बेचनेवाले प्रधानमंत्री तो बने, लेकिन देश में चाय […]

जो मां का नहीं हुआ, वह धरती मां का कैसे कुचायकोट में पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र ने की चुनाव सभासपा के मंत्रियों ने लालू और नीतीश की खोली पोलसंवाददाता, कुचायकोटजो जन्म देनेवाली मां का नहीं हुआ, आज भी मां निहार रही है कि बेटा घर आयेगा. चाय बेचनेवाले प्रधानमंत्री तो बने, लेकिन देश में चाय बेचनेवालों की क्या दुर्दशा है उन्हें डेढ़ वर्ष में याद नहीं आया. उक्त बातें पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र सांसद नीरज शेखर ने कुचायकोट में सपा की तरफ से आयोजित एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भूटान, नेपाल, मंगोलिया जैसे देशों में पैसे बांट रहे हैं. महाराष्ट्र में किसान आत्महत्या कर रहे हैं. सूखे से पूरे बिहार के किसान परेशान हैं. किसानों को देने के लिए उनके पास पैसे नहीं है. यूपी के कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि बिहार के चुनाव में विकास गायब है. यहां सिर्फ तंत्र-मंत्र और मुशायरे की बात कही जा रही है. सपा बिहार में एक नया विकल्प के रूप में उभरेगा. उन्होंने सपा के उम्मीदवार इंजीनियर कुशवाहा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस मौके पर बिहार के प्रभारी राजू राय, प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >