जेइ के तीन नये मरीजों में एक जहानाबाद का भी गया. मगध मेडिकल अस्पताल ने मंगलवार को तीन और बच्चों में जेइ (जापानी इनसेफ्लाइटिस) की पुष्टि की गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में जेइ पीड़ित तीन संदिग्ध बच्चे भी अस्पताल में भरती किये गये हैं. अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि सोमवार को आयी जांच रिपोर्ट में तीन बच्चों के जेइ पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. इनमें परैया थाने के नावा गांव निवासी जतन मांझी का चार वर्षीय बेटा शिवराज कुमार, जहानाबाद के हुलासगंज निवासी चमरा मांझी का 10 वर्षीय बेटा विशाल व बोधगया के नामा गांव निवासी जहेंद्र मांझी की तीन वर्षीय बेटी खुशी कुमारी हैं. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में तीन नये संदिग्ध बच्चे अस्पताल में भरती किये गये. ब्लड सैंपल की जांच के बाद ही इनके बारे में कुछ कहा जा सकता है. श्री सिन्हा ने बताया कि गत 12 अगस्त से अब तक अस्पताल में भरती (पंजीकृत) 109 मरीजों में से 30 मरीजों के जेइ पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, जेइ पीड़ति छह बच्चों समेत कुल 18 बच्चे की मौत हो चुकी है. इसमें टायफाइड के एक व सेब्रल मलेरिया के दो मरीज भी हैं.
जेइ के तीन नये मरीजों में एक जहानाबाद का भी
जेइ के तीन नये मरीजों में एक जहानाबाद का भी गया. मगध मेडिकल अस्पताल ने मंगलवार को तीन और बच्चों में जेइ (जापानी इनसेफ्लाइटिस) की पुष्टि की गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में जेइ पीड़ित तीन संदिग्ध बच्चे भी अस्पताल में भरती किये गये हैं. अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि […]
