लॉर्ड्स के नवीनीकरण पर खर्च होंगे 20 करोड़ पौंड

लॉर्ड्स के नवीनीकरण पर खर्च होंगे 20 करोड़ पौंडलंदन. लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान को 20 करोड़ पौंड की नवीनीकरण परियोजना के तहत नया स्टैंड भी मिलेगा. दुनिया के इस प्रतिष्ठित स्टेडियम के 2022 में होनेवाली एशेज सीरीज से पहले नये रूप के साथ तैयार होने की संभावना है. इवनिंग स्टैंडर्ड के अनुसार वेस्टमिंसटर परिषद की योजना […]

लॉर्ड्स के नवीनीकरण पर खर्च होंगे 20 करोड़ पौंडलंदन. लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान को 20 करोड़ पौंड की नवीनीकरण परियोजना के तहत नया स्टैंड भी मिलेगा. दुनिया के इस प्रतिष्ठित स्टेडियम के 2022 में होनेवाली एशेज सीरीज से पहले नये रूप के साथ तैयार होने की संभावना है. इवनिंग स्टैंडर्ड के अनुसार वेस्टमिंसटर परिषद की योजना समिति के मंगलवार को बैठक के दौरान इस परियोजना का समर्थन करने की संभावना है. इस नवीनीकरण कार्यक्रम के तहत लॉर्ड्स के दो सबसे पुराने स्टैंड 1935 में बने एलेन स्टैंड और 1960 के दशक में बने टेवर्न स्टैंड को ध्वस्त किया जायेगा. मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब की योजना के तहत स्कोरबोर्ड बदला जायेगा और 5200 सीट का नया स्टैंड बनाया जायेगा. इसमें दो रेस्टोरेंट भी होगा. अतिरिक्त सीट से लॉर्ड्स में दर्शकों की क्षमता 30530 हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >