पस्तिौल और पैसे को लेकर सस्पेंस बरकरार

पिस्तौल और पैसे को लेकर सस्पेंस बरकरार फोटो न. 11 थावे. पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को एक पिस्तौल और गोली बरामद की. पिस्तौल से फायर हुआ था की नहीं यह जांच का विषय है. अब भी लुटेरों की दो पिस्तौल को लेकर सस्पेंस बरकरार है. चौंकाने वाली बात यह है कि लूट […]

पिस्तौल और पैसे को लेकर सस्पेंस बरकरार फोटो न. 11 थावे. पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को एक पिस्तौल और गोली बरामद की. पिस्तौल से फायर हुआ था की नहीं यह जांच का विषय है. अब भी लुटेरों की दो पिस्तौल को लेकर सस्पेंस बरकरार है. चौंकाने वाली बात यह है कि लूट की रकम कहां जा रही थी. कहा जा रहा था कि तीन पिस्तौल थी, तो पिस्तौल कहां गयी. लूट की राशि मौके पर क्यों नहीं बरामद हुई. पुलिस के लिए आज भी कई प्रश्न अनसुलझे हुए हैं. लुटेरा गुड्डु सिंह के गले में 90 हजार रुपये की चेन थी, जैसा कि उसके परिजनों ने थाने में दावा किया है. उसका कीमती जूता भी गायब है. एसपी निताशा गुड़िया का कहना है कि पिस्तौल की तलाश की जा रही है. भीड़ ने दस चक्र गोलियां चलने की बात कही है, लेकिन मौके से एक भी खोखा बरामद नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >