हर बूथ पर मोबाइल से होगी फोटोग्राफी

गोपालगंज : बिहार विधानसभा चुनाव में जिले के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की स्टील फोटोग्राफी नहीं होगी. इस बार के चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग ने स्टील फोटोग्राफी पर रोक लगा दी है. आयोग ने निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में दर्जन भर ऐसे मतदान केंद्रों को चिह्नित करें, […]

गोपालगंज : बिहार विधानसभा चुनाव में जिले के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की स्टील फोटोग्राफी नहीं होगी. इस बार के चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग ने स्टील फोटोग्राफी पर रोक लगा दी है. आयोग ने निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में दर्जन भर ऐसे मतदान केंद्रों को चिह्नित करें,

जहां पर एंड्राॅयड मोबाइल वाले कर्मियों को लगाये जा सके. एंड्राॅयड मोबाइल वाले कर्मी अपने मोबाइल से मतदान केंद्र की सभी गतिविधियों को कैद करेंगे. साथ ही उसे भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जायेगा. इसको लेकर समाहरणालय स्थित कौशल विकास केंद्र में कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया.

जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रवि बांडी के द्वारा एंड्राॅयड मोबाइल कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. साथ ही उन्हें भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइड पर अपलोड करने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कृष्ण मोहन प्रसाद सहित कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >