मतदाताओं को किया गया जागरूक

मतदाताओं को किया गया जागरूक भोरे. विधानसभा चुनाव को लेकर भोरे में गुरुवार को बीएलओ ने बाइक द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली. यह रैली बीआरसी भवन से शुरू होकर वायरलेस मोड़ होती हुई काली मोड़, थाना रोड होकर प्रखंड में जाकर समाप्त हो गयी. इस रैली में प्रखंड के सभी बीएलओ शामिल थे. वहीं, फुलवरिया […]

मतदाताओं को किया गया जागरूक भोरे. विधानसभा चुनाव को लेकर भोरे में गुरुवार को बीएलओ ने बाइक द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली. यह रैली बीआरसी भवन से शुरू होकर वायरलेस मोड़ होती हुई काली मोड़, थाना रोड होकर प्रखंड में जाकर समाप्त हो गयी. इस रैली में प्रखंड के सभी बीएलओ शामिल थे. वहीं, फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय से बाइक रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया. इसकी अध्यक्षता बीइओ कुमारी मणि एवं बीआरपी मनोज कुमार सिंह ने की. यह रैली बथुआ बाजार, जनता बाजार, जीन बाजार होती हुई पुन: प्रखंड कार्यालय में आकर समाप्त हो गयी. इसमें राजा हुसैन अंसारी, अरुण कुमार सिंह, ओमनाथ प्रसाद, उपेंद्र सिंह आदि बीएलओ शामिल थे. विजयीपुर प्रखंड क्षेत्र के बीआरपी, सीआरसीसी, शिक्षकों व बीएलओ द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में ब्रहृचारी सत्य प्रकाश, श्याम बिहारी, विनोद प्रजापति, रामाश्रय यादव, मुस्ताक अहमद, संजय श्रीवास्तव, मुन्ना पांडेय सहित सभी कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >