नमो की रैली को लेकर जदयूझ्रराजद क्यों बेचैन:नंदकिशोर

नमो की रैली को लेकर जदयू–राजद क्यों बेचैन:नंदकिशोर संवाददाता®पटना. विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव सभाओं को लेकर जदयू–राजद गठबंधन की ओर से हो रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए इसे हास्यास्पद बताया है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली भाजपा और एनडीए के लिए हो रही […]

नमो की रैली को लेकर जदयू–राजद क्यों बेचैन:नंदकिशोर संवाददाता®पटना. विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव सभाओं को लेकर जदयू–राजद गठबंधन की ओर से हो रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए इसे हास्यास्पद बताया है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली भाजपा और एनडीए के लिए हो रही है, तो बेचौनी राजद–जदयू गठबंधन को क्यों हो रही है. उनकी रैली जब–जब प्रस्तावित है, तब–तब होगी ही, इसके लिए विरोधी दलों को अपना खून जलाने की क्या जरूरत है. कभी तो इस गठबंधन के लोग कहते हैं कि प्रधानमंत्री इतनी रैली क्यों कर रहे हैं और कभी कहते हैं कि रैली क्यों नहीं कर रहे हैं. बेहतर ये होगा कि ये लोग अपनी रैलियों को लेकर चिंता करें, भाजपा की रैलियों की चिंता करने की इन्हें कोई जरूरत नहीं है. ®श्री यादव ने कहा कि दरअसल राजद–जदयू जिन मुद्दों को लेकर अभी तक प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे, उन मुद्दों में से कुछ बचा ही नहीं. यूपी के दादरी की जिस घटना को लेकर ये प्रधानमंत्री से बयान की मांग कर रहे थे, उससे केंद्र सरकार का कोई लेना–देना ही नहीं था. इसके बावजूद पीएम ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया, निंदा की. इन दलों को जब ये लगा कि अब तो कुछ कहने को बचा ही नहीं तो कह रहे हैं कि देर से बयान दिया. ये लोग आरक्षण को लेकर गलतफहमी फैलाने में लगे थे, लेकिन प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के सामने सच्चाई रख दी कि आरक्षण को कोई हटा ही नहीं सकता. पहले चरण के मतदान के बाद जब इन दलों को ये रिपोर्ट मिल गयी कि जनता ने इनके आरक्षण के दुष्प्रचार को खारिज कर दिया तो और बेचैन हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >