शक्षिक का नियोजन रद्द

शिक्षक का नियोजन रद्द नियोजन समिति ने डीपीओ स्थापना को दी सूचना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में हुई कार्रवाई संवाददाता, गोपालगंज बरौली प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बरई टोला के शिक्षक राकेश कुमार का नियोजन रद्द कर दिया गया है. इसकी जानकारी डीपीओ स्थापना राजकिशोर सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई […]

शिक्षक का नियोजन रद्द नियोजन समिति ने डीपीओ स्थापना को दी सूचना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में हुई कार्रवाई संवाददाता, गोपालगंज बरौली प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बरई टोला के शिक्षक राकेश कुमार का नियोजन रद्द कर दिया गया है. इसकी जानकारी डीपीओ स्थापना राजकिशोर सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में की गयी है. डीपीओ स्थापना ने कहा कि नियोजन रद्द करने से संबंधित प्रस्ताव नियोजन समिति ने पास कर इसकी सूचना डीपीओ स्थापना कार्यालय को भेज दिया है.लिये गये मानदेय की होगी रिकवरी डीपीओ स्थापना ने कहा कि शिक्षक द्वारा कितनी राशि ली गयी है, इसकी जानकारी के लिए संबंधित लिपिक को लगाया गया है. राशि की गणना करने का निर्देश लिपिक को दिया गया है, ताकि नियोजन रद्द शिक्षक से राशि की रिकवरी करायी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >