राजद का टमटम शामिल है प्रचार तंत्र में

राजद का टमटम शामिल है प्रचार तंत्र में उपलब्धता नहीं रहने के कारण इक्के-दुक्के क्षेत्र में हो रहा प्रचारसंवाददाता,पटनाराजद ने विधानसभा चुनाव 2015 में प्रचार का पारंपरिक तरीका अपनाने का ऐलान किया तो युवाओं को यह अटपटा लग रहा था. प्रचार के इस तरीके को पॉपुलर बनाने के लिये लालू प्रसाद ने खुद पटना में […]

राजद का टमटम शामिल है प्रचार तंत्र में उपलब्धता नहीं रहने के कारण इक्के-दुक्के क्षेत्र में हो रहा प्रचारसंवाददाता,पटनाराजद ने विधानसभा चुनाव 2015 में प्रचार का पारंपरिक तरीका अपनाने का ऐलान किया तो युवाओं को यह अटपटा लग रहा था. प्रचार के इस तरीके को पॉपुलर बनाने के लिये लालू प्रसाद ने खुद पटना में टमटम की सवारी की. अपने पार्टी के प्रमंतडलीय सम्मेलनों में नेताओं को कहा कि गरीबों की पार्टी होने के कारण टमटम से प्रचार करना सस्ता होगा व इसकी पहुंच आम जनों तक होगी. हालांकि बाद में टमटम से प्रचार को लेकर पेटा की ओर से राजद को नोटिस भी भेजी गयी जिसका जवाब पार्टी की ओर से भेज दिया गया. विधानसभा चुनावों में हेलिकॉप्टर से प्रचार करना आम बात हो गयी है. अब तो छोटे दल के नेता भी बिना हेलीकॉप्टर का चुनाव प्रचार करना असंभव मानते हैं वहीं लालू प्रसाद द्वारा चुनाव प्रचार में टमटम चलाने की बात करना पार्टी नेताओं के लिए भी आसान नहीं है. चुनाव प्रचार के पहले ही टमटम की रवानगी के लिए पटना में सौ से अधिक टमटम पटना बुलाये गये. पर कलाम साहब के निधन के कारण इसे निर्धारित तिथि को रवाना नहीं किया जा सका. इधर पेटा की नोटिस आने का बाद भी लालू प्रसाद ने इस तरह के चुनाव प्रचार पर जोर नही दिया. पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि टमटम की उपलब्धता सभी विधानसभा क्षेत्रों में नहीं है. पर जहां पर भी टमटम उपलब्ध हैं वहां पर राजद के प्रत्याशी टमटम के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. उन्होंन कहा कि कम संख्या में टमटम होने के कारण टमटम नजर नहीं आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >