हार की हताशा से बौखलाए राजद-जदयू गुंडागर्दी पर उतरे: राजग- कहा, सरकार समर्थित अधिकारी चुनाव एजेंट के रूप में काम कर रहे – एनडीए ने मतदाताओं से की समर्थन की अपील, राजद व जदयू के लोग जंगलराज का दिखा रहे ट्रेलर संवाददातापटना. एनडीए ने राजद और जदयू पर हमला बोलते हुए कहा है कि हार की वजह से वे बौखला गए हैं. मतदाताओं को उनके गुंडे डराने में लगे हैं. सरकार समर्थित अधिकारी चुनाव एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, हम के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी. रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार व लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने गुरुवार को संयुक्त रूप से भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि राजद व जदयू के लोग जंगलराज का ट्रेलर दिखा रहे हैं. पिछले 15 दिन में सूबे में अपराध काफी बढ़ गया हैं. नेताओं ने सवाल उठाया कि नीतीश और लालू के नेतृत्व में बिहार कहां जा रहा है. पांच-छह दिनों में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने लोगों से आह्वान किया कि जिस तरह पहले चरण में एनडीए के उम्मीदवारों को समर्थन दिया, उसी तरह दूसरे चरण में विकास, सुशासन, कानून का राज तथा बिहार के बेहतर भविष्य के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें. उन्होंने कहा कि पिछले पांच-छह दिनों में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है, वह जंगलराज का टे्लर है. उन्होंने कहा कि छज्जूबाग में एएसपी को गोली मारी गयी, पर आज तक अपराधियों का पता नहीं चला है. लौरिया में सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी, क्या यही महिला की सुरक्षा है. खेमनीचक में हर्षवर्धन नामक व्यवसायी का अपहरण हो गया. पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की निर्ममतापूर्वक कर दी गयी. मुजफ्फरपुर में बैंक पीओ राहुल कुमार को गोली मारी गयी. आखिर लालू, नीतीश के नेतृत्व में बिहार कहां जा रहा है. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में बिहार के लोग विकास और परिवर्तन के रथ को गति देने के पक्ष में मतदान करें. नीतीश कुमार पर सीधा आरोप लगाते हुए पांडेय ने कहा कि वे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और इसमें अधिकारी सहयोग कर रहे हैं. आरजेडी के लोग लोकतंत्र को प्रभावित कर रहे हैं. यह खतरे की घंटी है. उन्होंने कहा कि एनडीए का शिष्टमंडल चुनाव आयोग को सारी जानकारी देगा. श्री पांडेय ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि वे दागी अफसरों को चुनाव के काम से मुक्त करें. उन्होंने टेकारी के डीएसपी को चुनाव कार्य से अलग करते हुए निलंबित करने की मांग की.एनडीए को मिले समर्थन से वे बौखला गये हैं :हम के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी ने कहा कि पहले चरण में जिस तरह लोगों का सहयोग एनडीए को मिला. उससे वह बौखला गये हैं. उनलोगों का माइ समीकरण एक तरफ है, बाकी समीकरण एनडीए के पक्ष में है, इसलिए लालू परेशान हो गये हैं. उन्होंने सरकारी अधिकारी नंगा नाच कर रहे हैं. वे सरकार के प्रति नहीं नेताओं के प्रति बफादार हैं. टिकारी की घटना की जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां डीएसपी मनीष कुमार सिंह ने भीड़ को उकसा कर हम प्रत्याशी पर जानलेवा हमला करवाया. डीएसपी को लोकसभा चुनाव में चुनाव कार्य से अलग कर दिया गया था, फिर उन्हें क्यों चुनाव में लगाया गया. उन्होंने कहा कि वे लोग जवाबी कार्रवाई करने में सक्षम हैं, लेकिन हमलोग कानून में विश्वास रखते हैं. रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि अधिकारियों का सहारा लेकर सत्ता पक्ष अपने हताशा को आशा में बदलना चाहता हैं. उन्होंने कहा कि टिकारी की घटना के लिए डीएसपी जिम्मेवार हैं. उनकी गाड़ी में पत्थर के टुकड़े थे. उन्होंने आरोप लगाया कि डीएसपी स्तर के कई अधिकारी राजद और जदयू के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं. ये लोग आतंक पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि दागी अफसरों से हटाया जाये तथा मनीष कुमार को निलंबित किया जाये. लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा कि प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. अलौली में राजद के उम्मीदवार चंदन राम पकड़े गये, उन्हें थाना लाया गया, लेकिन सीएम सचिवालय आदेश पर छोड़ दिया गया. दलित, महादलित पूरी तरह एनडीए के पक्ष में है. इस मौके पर लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो सलाउद्दीन, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूख उपस्थित थे.
हार की हताशा से बौखलाए राजद-जदयू गुंडागर्दी पर उतरे: राजग
हार की हताशा से बौखलाए राजद-जदयू गुंडागर्दी पर उतरे: राजग- कहा, सरकार समर्थित अधिकारी चुनाव एजेंट के रूप में काम कर रहे – एनडीए ने मतदाताओं से की समर्थन की अपील, राजद व जदयू के लोग जंगलराज का दिखा रहे ट्रेलर संवाददातापटना. एनडीए ने राजद और जदयू पर हमला बोलते हुए कहा है कि हार […]
