पेले से मिलना सपना सच होने जैसा : रहमानमुंबई. ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने कहा कि ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले से मिलना सपना सच होने जैसा है. रहमान ने आगामी फिल्म ‘पेले’ में संगीत दिया है. वह हाल में फुटबॉल के बादशाह से कोलकाता में मिले थे. उन्होंने कहा कि इस दिग्गज खिलाड़ी पर बन रही फिल्म में काम करना सम्मान की बात है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘पेले महान खिलाड़ी है और उन पर फिल्म बनाना बड़ा सम्मान है. उनसे मिलना उससे भी बड़ा सम्मान है. यह शानदार और सपना सच होने जैसा है. मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) से भी मिला. प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरभ गांगुली से मिलना सोने पे सुहागा रहा.’
पेले से मिलना सपना सच होने जैसा : रहमान
पेले से मिलना सपना सच होने जैसा : रहमानमुंबई. ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने कहा कि ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले से मिलना सपना सच होने जैसा है. रहमान ने आगामी फिल्म ‘पेले’ में संगीत दिया है. वह हाल में फुटबॉल के बादशाह से कोलकाता में मिले थे. उन्होंने कहा कि इस दिग्गज खिलाड़ी […]
