आइबीसी मुकाबलों के संचालन के लिए 13 अधिकारियों को मंजूरी

आइबीसी मुकाबलों के संचालन के लिए 13 अधिकारियों को मंजूरीनयी दिल्ली. इंडियन बॉक्सिंग काउंसिल की देख-रेख में दिसंबर में होनेवाले पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबलों के लिए 13 अधिकारियों और चिकित्सकों को पुणे में चली कार्यशाला में आधिकारिक बैज दिये गये. आइबीसी अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) पीके मुरलीधरन राजा ने बयान में कहा, ‘आइबीसी प्रशिक्षण और संपूर्ण मंच […]

आइबीसी मुकाबलों के संचालन के लिए 13 अधिकारियों को मंजूरीनयी दिल्ली. इंडियन बॉक्सिंग काउंसिल की देख-रेख में दिसंबर में होनेवाले पेशेवर मुक्केबाजी मुकाबलों के लिए 13 अधिकारियों और चिकित्सकों को पुणे में चली कार्यशाला में आधिकारिक बैज दिये गये. आइबीसी अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) पीके मुरलीधरन राजा ने बयान में कहा, ‘आइबीसी प्रशिक्षण और संपूर्ण मंच के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे अगले कुछ वर्षों में एशियाई चैंपियन और विश्व चैंपियन तैयार किये जा सकें.’ इन अधिकारियों के लिए पुणे में तीन दिन की प्रमाणपत्र परीक्षा आयोजित की गयी थी, जिसके बाद इन्हें ‘आइबीसी टेक्नीकल आधिकारिक बैज’ दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >