अलकेमस्टि नन बैंकिंग कंपनी की शाखा पर छापेमारी

अलकेमिस्ट नन बैंकिंग कंपनी की शाखा पर छापेमारी डीएम के आदेश पर सील किया गया शाखा कार्यालयछह वर्षों से चल रहा था अलकेमिस्ट टाउनसीप इंडिया लिमिटेडअधिकारियों ने जब्त किया कंपनी का पूरा रेकॉर्डफोटो- 48संवाददाता, गोपालगंजशहर के हजियापुर रोड स्थित अलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड नामक नन बैंकिंग संस्थान पर प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार की देर […]

अलकेमिस्ट नन बैंकिंग कंपनी की शाखा पर छापेमारी डीएम के आदेश पर सील किया गया शाखा कार्यालयछह वर्षों से चल रहा था अलकेमिस्ट टाउनसीप इंडिया लिमिटेडअधिकारियों ने जब्त किया कंपनी का पूरा रेकॉर्डफोटो- 48संवाददाता, गोपालगंजशहर के हजियापुर रोड स्थित अलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड नामक नन बैंकिंग संस्थान पर प्रशासन के अधिकारियों ने बुधवार की देर शाम छापेमारी की. छापेामारी के दौरान कंपनी के द्वारा आरबीआइ की रजिस्ट्रेशन से जुड़ा कागजात उपलब्ध नहीं कराया जा सका, जिसके बाद शाखा कार्यालय को सील कर दिया गया. महत्वपूर्ण कागजात को जब्त कर लिया गया. कागजात जब्त होने के साथ ही शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मियों से वरीय अधिकारी पूछताछ में जुटे हुए थे. डीएम राहुल कुमार ने मुखबिरों से मिली सूचना के बाद एलडीएम पीके अग्रवाल, वरीय उपसमाहर्ता शंभुनाथ, पीएनबी के शाखा प्रबंधक बीडी राय, सीओ कृष्ण मोहन, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार, विकास कुमार, विकास कुमार की टीम गठित कर छापेमारी का आदेश दिया. डीएम के आदेश पर अधिकारियों की टीम बुधवार को छापेमारी की. छापेमारी में शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार को अपने कब्जे में लेकर अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की. जांच के दौरान सामने आया कि वर्ष 2009 में अलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेड की शुभारंभ हुआ. पहले दिन ही 25 लाख रुपये जमा कराया गया था. छापेमारी टीम के अधिकारियों ने बताया कि नन बैंकिंग कंपनियों को मात्र तीन साल के लिए ही राशि जमा करना थी, लेकिन अलकेमिस्ट ने 6 से 16 वर्ष तक के लिए राशि जमा करायी है. इतना ही नहीं 12 प्रतिशत से अधिक ब्याज नहीं दिया जाना था, लेकिन इस कंपनी ने नियम कानून को ताक में रख कर भोले-भाले जमाकर्ताओं को अधिक ब्याज देने का लोभ देकर कारोबार किया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >