कुचायकोट में बाइक रैली आज कुचायकोट. मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर गुरुवार को प्रखंड की सभी 31 पंचायत के सरकारी कर्मचारी व शिक्षक बाइक रैली निकालेंगे. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रखंड स्तर पर यह तैयारी की गयी है. बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वीप केंद्र पर इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया. बीडीओ दृष्टि पाठक ने बताया कि सभी 31 पंचायत में पंचायत भवन से बाइक रैली निकाली जायेगी. रैली में पंचायत सेवक के साथ-साथ पंचायत के सभी शिक्षक, रोजगार सेवक, स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है.
कुचायकोट में बाइक रैली आज
कुचायकोट में बाइक रैली आज कुचायकोट. मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर गुरुवार को प्रखंड की सभी 31 पंचायत के सरकारी कर्मचारी व शिक्षक बाइक रैली निकालेंगे. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रखंड स्तर पर यह तैयारी की गयी है. बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वीप केंद्र पर इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया. […]
