शक्षिक संघ व डीपीओ स्थापना से हुई वार्ता

शिक्षक संघ व डीपीओ स्थापना से हुई वार्ता गोपालगंज. परिवर्तनकारी शिक्षक संघ ने डीपीओ स्थापना राजकिशोर सिंह से वार्ता की. इस दौरान कई मुदों पर चर्चा की गयी. शिक्षक नेताओं ने डीपीओ स्थापना से फरवरी व मार्च का मानदेय भुगतान अविलंब करने, वेतनमान से संबंधित सेवापुस्तिका संधारित करने एवं फिक्सेसन कार्य कार्यालय बंद होने के […]

शिक्षक संघ व डीपीओ स्थापना से हुई वार्ता गोपालगंज. परिवर्तनकारी शिक्षक संघ ने डीपीओ स्थापना राजकिशोर सिंह से वार्ता की. इस दौरान कई मुदों पर चर्चा की गयी. शिक्षक नेताओं ने डीपीओ स्थापना से फरवरी व मार्च का मानदेय भुगतान अविलंब करने, वेतनमान से संबंधित सेवापुस्तिका संधारित करने एवं फिक्सेसन कार्य कार्यालय बंद होने के पूर्व कर लिये जाने, अब तक संवर्धन उत्तीर्ण शिक्षकों को प्रशिक्षित शिक्षकों के रूप में अनुमोदित किये जाने तथा लंबित बकाया का भुगतान यथाशीघ्र करने को कहा. मौके पर अध्यक्ष राकेश भारती, प्रिंस कुमार, मनीष कुमार, नीरज पांडेय, दिनेश शर्मा, अतुल कुमार, उमेश कुमार, अमरेश कुमार राय, विष्णु कांत शुक्ल, रंजन बैठा, आलोक कुमार, अमित पांडेय व रिपूदमन शर्मा आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >