नामांकन के अंतिम दिन भी शहर रहा जामफोटो नं-11गोपालगंज. विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन शहर में रेला-रेली की स्थिति बनी रही. नामांकन को लेकर होनेवाली भीड़ और वाहनों के काफिले से दोपहर तक शहर पूरी तरह जाम के आगोश में रहा. नतीजतन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. गौरतलब है कि यहां सात अक्तूबर से नामांकन शुरू था. अंतिम दिन उम्मीदवारों के साथ आयी भीड़ से शहर में दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही. शहर की सड़कों पर ग्यारह बजे से 1:30 बजे तक लोग रेंगते रहे. सर्वाधिक जामवाला क्षेत्र मौनिया चौक और पोस्ट ऑफिस चौक रहा, वहीं जादोपुर रोड में अवैध पार्किंग और सड़क पर अतिक्रमण के कारण कई बार तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बनी रही. काली स्थान रोड, मिंज स्टेडियम रोड तथा पुरानी रोड में लोग रेंगते रहे. हालांकि एक बजे के बाद भीड़ हटते ही स्थिति सामान्य हो गयी. क्या कहते हैं एसडीओ नामांकन के कारण शहर में सामान्य दिनों की अपेक्षा लोगों का आना-जाना ज्यादा रहा. नतीजतन सड़कों पर भीड़ रही. लंबे समय तक कहीं भी आवागमन में रुकवाट नहीं हुई. इसके लिए व्यवस्था की गयी थी और अब यह भीड़ नहीं होगी. मृत्युंजय कुमार, एसडीओ
नामांकन के अंतिम दिन भी शहर रहा जाम
नामांकन के अंतिम दिन भी शहर रहा जामफोटो नं-11गोपालगंज. विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन शहर में रेला-रेली की स्थिति बनी रही. नामांकन को लेकर होनेवाली भीड़ और वाहनों के काफिले से दोपहर तक शहर पूरी तरह जाम के आगोश में रहा. नतीजतन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. गौरतलब है कि […]
